ताजा खबर

कर्ज से नाराज पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, October 1, 2025

झांसी न्यूज डेस्क: जालौन जिले के राठ के औंता गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 25 साल की रोहिणी ने पति के कर्ज लेने से नाराज होकर जहर खा लिया। रविवार को हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया था, लेकिन लगातार स्थिति गंभीर बनी रही और मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक, रोहिणी की शादी डेढ़ साल पहले विवेक नाम के युवक से हुई थी। बीते महीने ही उसने बेटे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म और इलाज के खर्चे के लिए विवेक ने गांव के एक साहूकार से 45 हजार रुपये ब्याज पर उधार ले लिया था। जब यह बात रोहिणी को पता चली तो वह बेहद नाराज हो गई। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा।

रविवार को भी दोनों के बीच कर्ज को लेकर झगड़ा हुआ। नाराज होकर विवेक घर से बाहर चला गया। करीब दो घंटे बाद जब उसने पत्नी को फोन किया तो रोहिणी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। घर लौटने पर उसने रोहिणी को अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा पाया, जबकि पास में जहर की शीशी भी मिली। तुरंत उसे उरई अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मंगलवार को इलाज के दौरान रोहिणी की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि यह मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.